CBSE 12th Board Result 2025: जितने भी स्टूडेंट सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे उनका इंतजार अब खत्म हुआ, CBSE सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन में 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट को जारी कर दिया है। जितने भी छात्र इस परीक्षा में शामिल थें वह इसके आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि: CBSE 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? आप अपना 12वी बोर्ड परीक्षा का परिणाम कैसे और कहां चेक कर सकतें हैं? बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए? तो इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।
सीबीएसई 12वी का रिजल्ट कब आएगा
सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट को जारी कर दिया है। रिजल्ट 13 मई 2025 को 12:00 बजे दोपहर को जारी किया गया है। लाखों स्टूडेंट जो इसके परिणाम का इन्तिज़ार कर रहे थे वह सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं
CBSE 12वी का रिजल्ट कैसे चेक करें
CBSE 12वीं का रिजल्ट आप नीचे बताए गए तरीकों से देख सकते हैं:
- सबसे पहले आपको सीबीएसई के ऑफिसियल वेबसाइट https://cbseresults.nic.in पर जाना है।
- होमपेज पर आपको “CBSE Class 12 Result 2025” वाले लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
- क्लिक करतें ही नया पेज ओपन होगा जिसपर मांगी गई जानकारी भरें जैसे की: रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि (DOB)
- सब दर्ज करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वी रिजल्ट आज आएगा, Live Update यहाँ देखें
DigiLocker से रिजल्ट को कैसे चेक करें
- सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट: https://www.digilocker.gov.in या फिर इसके ऑफिसियल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना है।
- अब आपको अपना Aadhaar या मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है।
- लॉगिन करतें ही “CBSE” विकल्प को चुनें और “Class 12 Marksheet 2025” पर क्लिक करें।
- अब कुछ डिटेल मांगी जाएगी उनको भरें और सबमिट कर दें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट वहां मिल जाएगी।
SMS के माध्यम से रिजल्ट कैसे चेक करें
रिजल्ट के दिन ट्रैफिक अधिक होने पर वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में SMS सेवा काम आ सकती है। यदि CBSE यह सुविधा शुरू करता है, तो ऐसे चेक करें: टाइप करें: CBSE12 <रोल नंबर> भेजें: 7738299899 (ध्यान दें – यह सुविधा तभी मिलेगी जब बोर्ड इसकी पुष्टि करेगा)
CBSE 12वीं रिजल्ट / मार्कशीट में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है जिसको ध्यान से चेक करें। जैसे की छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम और कोड, विषयवार अंक (Theory + Practical), कुल अंक, ग्रेड और प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति।
परीक्षा में पास होने के लिए कितने मार्क चाहिए
CBSE के अनुसार, पास होने के लिए: परीक्षा भाग न्यूनतम अंक थ्योरी में 33% है और प्रैक्टिकल में भी 33% है यानी की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कुल मिलाकर 33% अंक चाहिए। हर विषय में अलग-अलग पास होना जरूरी है। एक विषय में भी 33% से कम आए तो उस विषय में फेल माना जाएगा।
रिजल्ट में ग्रेडिंग सिस्टम कैसे काम करता है
CBSE ग्रेडिंग प्रणाली छात्रों के प्रदर्शन को ग्रेड में भी दिखाती है:
Grade | Marks |
A1 | 91-100 |
A2 | 81-90 |
B1 | 71-80 |
B2 | 61-70 |
C1 | 51-60 |
C2 | 41-50 |
D | 33-40 |
E | 32 और नीचे (Fail) |
निष्कर्ष
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो चूका है। लाखों छात्रों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। CBSE ने 12वी का रिजल्ट जारी कर दिया है और छात्रों को इसे देखने के लिए पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए। रिजल्ट चाहे जैसा भी आए, घबराएं नहीं। अच्छे नंबर आए तो बधाई और कम नंबर आए तो अगली बार मेहनत और समझदारी से तैयारी करें।
FAQs
सीबीएसई रिजल्ट कब तक आएगा?
सीबीएसई 12वी का रिजल्ट आ चूका है। रसूली 13 मई दोपहर 12 बजे जारी किया गया है।
सीबीएसई रिजल्ट कहाँ से चेक करें?
सीबीएसई 10वी 12वी का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट https://cbseresults.nic.in की मदद लेनी होगी।