CTET July 2025 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSC) के द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (C-TET) का आयोजन किया जाता है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2025 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा , सीटेट जुलाई 2025 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों
अभ्यर्थियों नोटिफिकेशन को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट www.ctet.nic.in पर देख पाएंगे। आगे आर्टिकल में सीटेट जुलाई 2025 नोटिफिकेशन से रिलेटेड शैक्षणिक योग्यता और आवेदन फॉर्म भरने की पूरी जानकारी दी गई है। अगर आपका भी सपना है शिक्षक बनने का , तो आप जानकारी को आगे और तक पढ़े।
CTET July 2025 Notification
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है , CBSC के द्वारा पहली परीक्षा जुलाई में और दूसरी परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाती है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के दो पेपर होते हैं दोनों के अलग-अलग मतलब होते हैं।
सीटेट के पहले पेपर (Paper -1) को पास करने वाले अभ्यर्थी, कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में शामिल होकर शिक्षक बन सकते हैं।
सीटेट के दूसरे पेपर (Paper -2) को पास करने वाले अभ्यर्थी, कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में शामिल होकर शिक्षक बन सकते हैं।
सीटेट पास करने वाले अभ्यर्थी इन विद्यालय में बन सकते हैं शिक्षक
CBSC के द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी निम्नलिखित विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- केंद्रीय विद्यालय
- नवोदय विद्यालय
- आर्मी स्कूल
- केंद्रीय तिब्बती स्कूल
- निजी स्कूल, जिसमें शिक्षक के लिए सीटेट अनिवार्य किया गया हो।
- राज्य सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में।
CTET July 2025 Eligibility, जरुरी पात्रता
पेपर 1 के लिए शैक्षणिक पात्रता
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रश्न पत्र एक के लिए 50% अंक के साथ 12वीं पास होना चाहिए और उसके साथ निम्नलिखित में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए।
- दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed)
- 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed)
- दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन)
पेपर 2 के लिए शैक्षणिक पात्रता
- ग्रेजुएशन + डी.एल.एड.
- 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन + बीएड
- 50% अंकों के साथ 12वीं + 4 वर्षीय बी.एल.एड.
- 50% अंकों के साथ 12वीं + 4 वर्षीय बीए/बीएससी एड या बीएएड/बीएससीएड
- 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन + बीएड (स्पेशल एजुकेशन)
CTET Passing Marks: सीटेट के लिए पासिंग मार्क्स क्या है?
सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम अंक हासिल करने होते हैं। एक बार सीटेट की परीक्षा पास होने के बाद अभ्यर्थी के लिए यह जीवन भर के लिए वैलिड डॉक्युमेंट होता है।
श्रेणी | कुल अंक | न्यूनतम उत्तीर्ण अंक | न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत |
---|---|---|---|
सामान्य | 150 | 90 | 60% |
एससी/एसटी | 150 | 82 | 55% |
नोट: सीटीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड आजीवन मान्य होता है। |
CTET July 2025 Apply Online: आवेदन करने का प्रोसेस
- सीटेट जुलाई 2025 के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले आफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद CTET July 2025 Apply Online पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक नया विंडो खुलेगा यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर को नोट करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और आने डिटेल्स को डाल करके Login पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद पूरा एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा एप्लीकेशन फॉर्म में अभ्यर्थी का नाम, आधार कार्ड , नंबर डेट, ऑफ बर्थ पिता का नाम और अन्य डिटेल्स डालकर सबमिट करें।
- इसके बाद शैक्षणिक डिटेल्स को डालें और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन फीस का भुगतान करें और फाइनल आवेदन फार्म को सबमिट करें।
Good article
Dates are not yet released….