UP Homeguard News: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 44000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी, होमगार्ड की भर्ती को लेकर सरकार की तरफ से अब तक की ताजी अपडेट के मुताबिक यह भर्ती होमगार्ड विभाग के अंतर्गत की जाएगी। होमगार्ड के 44000 पदों पर भर्ती दो चरणों में की जाएगी पहले चरण में 22 हजार पदों पर भर्ती होगी तो दूसरे चरण में भी 22 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी , होमगार्ड की इस भर्ती में महिलाओं को शानदार अवसर मिलेगा , महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से 20% तक का आरक्षण देने का प्रावधान रखा गया है। यूपी होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा? इसकी जानकारी आगे आर्टिकल में दी गई है।
यूपी होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन कब होगा जारी
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती को लेकर अब तक की ताजी अपडेट के अनुसार , उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग के द्वारा होमगार्ड भर्ती की विस्तृत नियमावली तैयार कर ली गई है, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद इसे शासन को भेजा गया है नियमावली पर राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर भर्ती का ऑफिशियल रूप से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को लगभग एक महीने का समय आवेदन के लिए दिया जाएगा।
इस बार होमगार्ड भर्ती में होगा लिखित परीक्षा
इस बार उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का भी प्रावधान रखा गया है, यूपी होमगार्ड भर्ती में पहली बार यह प्रावधान लागू होने जा रहा है इसके साथ ही साथ होमगार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ-साथ दौड़ का भी प्रावधान होगा और इसके टाइमिंग में भी बदलाव किया जाएगा। यह सारे प्रयास भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और भर्ती प्रक्रिया में योग्यता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।
होमगार्ड भर्ती के लिए दसवीं पास युवाओं को मिलेगा मौका
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की जाएगी, ऐसे अभ्यर्थी जो सिर्फ दसवीं पास है और पुलिस विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं, यह उन सभी के लिए शानदार अवसर होगा। इसके अलावा भर्ती में 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे, आरक्षण का नियम लागू होगा और महिलाओं को 20% तक की आरक्षण भी दिया जाएगा।
होमगार्ड को “आपदा मित्र” के रूप में किया जाएगा प्रशिक्षित
उत्तर प्रदेश होमगार्ड को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा तैयार की गई नियमावली के अनुसार आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
होमगार्ड के लिए होगा ” स्वतंत्र भर्ती बोर्ड ” का गठन
इस बार होमगार्ड भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग के द्वारा खुद का भर्ती बोर्ड गठित किया जाएगा इस भर्ती बोर्ड के द्वारा होमगार्ड का सिलेक्शन होगा। स्वतंत्र भारती बोर्ड के गठन के लिए सिफारिश की गई है इस भर्ती बोर्ड के गठन के बाद भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष , स्वतंत्र और पारदर्शी होगी। लगातार होमगार्ड के रिक्त पदों की संख्या बढ़ रही है , ऐसे में होमगार्ड भर्ती को करना काफी जरूरी है , इससे यूपी में रोजगार की समस्या भी कम होगी और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
Sir my name is Ashish