UP Outsourcing: आउटसोर्सिंग में इंटरव्यू से भर्ती बंद! अब इस आधार पर होगा भर्ती और सैलरी में बदलाव

UP Outsourcing: उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है अब तक अलग-अलग कार्यालय एवं विभागों में आउटसोर्स के आधार पर कर्मचारियों का चयन किया जा रहा है, कर्मचारियों के चयन प्रक्रिया में सरकार की तरफ से बड़ा बदलाव किया गया है, अब तक आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती में इंटरव्यू और मेरिट का प्रक्रिया शुरू था हालांकि अब इंटरव्यू की प्रक्रिया आउटसोर्स कर्मचारियों के सिलेक्शन में बंद कर दी गई है , उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह कदम आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती में हो रहे जुगाड़ बाजी को बंद करने के लिए किया गया है। आप कर्मचारियों का सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें कुछ लोगों को वरीयता भी दी जाएगी। इस सभी बदलाव को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया जा रहा है।

आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती में इंटरव्यू बंद! अब इस आधार पर होगा सिलेक्शन

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के बाद आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती में बड़ा बदलाव किया जाएगा इसमें सबसे बड़ा बदलाव सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर है सिलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म होगी, अब अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता /वार्षिक आय / निवास स्थान और पोस्ट के मानक के आधार पर किया जाएगा, इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती में कई लोगों को विशेष वरीयता भी दी जाएगी।

यूपी आउटसोर्स भर्ती में इन्हें मिलेगी वरीयता

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारी की नई भर्ती में कुछ लोगों को वरीयता दी जाएगी। इसमें तलाकशुदा विधवा और महिलाओं को विशेष वरीयता दी जाएगी, योग्यता और आयु सीमा के आधार पर वरीयता दी जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य आउटसोर्सिंग भर्ती में मनमानी और चहेतों को तरजीह देने की शिकायतों पर लगाम कसना है।

आउटसोर्स कर्मचारी को कितना योग्यता और पद के अनुसार मिलेगा वेतन

आउटसोर्स कर्मचारी के चयन के बाद उनकी योग्यता और पद के अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी आउटसोर्स कर्मचारी को चार कैटेगरी में आउटसोर्स सेवा निगम के द्वारा तैयार ड्राफ्ट में बांटा गया है, प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को ₹25,000 मासिक वेतन दिया जाएगा, द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों को ₹21,500 मासिक वेतन दिया जाएगा, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को ₹18,500 सैलरी दी जाएगी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ₹15,000 मासिक सैलरी दिया जाएगा।

श्रेणीमासिक वेतन
प्रथम श्रेणी₹25,000
द्वितीय श्रेणी₹21,500
तृतीय श्रेणी₹18,500
चतुर्थ श्रेणी₹15,000

सेवायोजन पोर्टल पर निकलती है आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग सरकारी कार्यालय एवं विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों के चयन के लिए इसका नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर जारी किया जाता है , सेवायोजन पोर्टल पर विभाग का नाम, पदों की संख्या और अन्य डिटेल्स दी गई होती है। अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के साथ अपनी मनपसंद आउटसोर्स भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर जॉब सीकर के रूप में पंजीकरण करना होता है।

5 thoughts on “UP Outsourcing: आउटसोर्सिंग में इंटरव्यू से भर्ती बंद! अब इस आधार पर होगा भर्ती और सैलरी में बदलाव”

  1. Sahab main vyaktigat Roop se viklang hun mujhe bhi rojgar Diya jaaye Mera Naam Nitin Kumar Yadav hai aapki bahut meherbani hogi

    Reply

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!