UP Outsourcing Employee Update: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के अलग-अलग राजकीय इंटर कॉलेज और हाई स्कूल विद्यालयों में आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश में अलग-अलग राजकीय इंटर कॉलेज में रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर अब आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पहले से हो रहे उत्तर प्रदेश असहायकीय विद्यालयों की तरह की जाएगी। इसके लिए जेम पोर्टल के माध्यम से भर्ती एजेंसी का चयन भी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेज और हाई स्कूल विद्यालयों में सफाई कार्य को पूरा करने और सुरक्षा व अन्य जरूरत को पूरा करने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के तहत इन विद्यालयों में चपरासी चौकीदार और सफाई कर्मचारी की भर्ती होगी। यह भर्ती आउटसोर्स के आधार पर संविदा के रूप में की जाएगी अभ्यर्थियों का सिलेक्शन बिना परीक्षा डायरेक्ट मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
यूपी नॉन गवर्नमेंट विद्यालयों वाली व्यवस्था अब राजकीय इंटर कॉलेज में होगी
उत्तर प्रदेश में नॉन गवर्नमेंट विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चपरासी , चौकीदार और सफाई कर्मचारी की भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से अलग-अलग कंपनियों के द्वारा किया जा रहा है, अब यही व्यवस्था राजकीय इंटर कॉलेज एवं हाई स्कूल विद्यालयों में भी लागू की जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रत्येक हाई स्कूल विद्यालय में दो आउटसोर्स कर्मचारी रखे जाएंगे , जिसमें एक पोस्ट सफाई कर्मचारी के और एक पोस्ट चौकीदार के होंगे वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में कुल 5 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत होंगे।
स्कूल का प्रकार | अधिकतम पद | पदों के नाम |
---|---|---|
हाईस्कूल | 2 | चौकीदार, सफाईकर्मी |
इंटरमीडिएट कॉलेज | 5 | (विभिन्न पद) |
10वीं पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग राजकीय इंटर कॉलेज और हाई स्कूल विद्यालयों में आने वाली आउटसोर्सिंग बंपर भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे वही आवेदन करने की आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भारती की प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
14651 रुपये तक की मिलेगी सैलरी
सरकार के द्वारा प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी के लिए 14651 खर्च किए जाएंगे, इसमें कितनी सैलरी और कौन-कौन से लाभ मिलेंगे टेबल में देख सकते हैं।
विवरण | राशि ( रुपये में) |
---|---|
मासिक मानदेय | 10,275.00 |
ईपीएफ (Employees Provident Fund) | 1,335.75 |
ईएसआईसी (Employees’ State Insurance) | 333.93 |
जीएसटी (Goods and Services Tax) | 2,246.79 |
सेवा शुल्क | 459.87 |
सरकार द्वारा प्रति कर्मचारी कुल खर्च | 14,651.34 |
एजेंसी के द्वारा होगा अभ्यर्थियों का चयन और देख रेख
यूपी राजकीय इंटर कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारी के चयन के लिए डिविजनल कमेटी के द्वारा एजेंसी का सेलेक्शन किया जाएगा। एजेंसी का काम कर्मचारियों की देखरेख और उनकी नियुक्ति का होगा।
कब आएगी राजकीय इंटर कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती?
शासन ने राजकीय इंटर कॉलेज एवं हाई स्कूल विद्यालयों में जल्द ही इस नई प्रक्रिया से आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए निर्देश दिए गए हैं।
सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग राजकीय इंटर कॉलेज एवं हाई स्कूल विद्यालयों में आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती की जाएगी, इस भर्ती के लिए सबसे पहले भर्ती एजेंसी का चयन किया जाएगा और इसके टेंडर जारी होगा। फिर एजेंसी के द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
अलग-अलग राजकीय इंटर कॉलेज में इस वैकेंसी के लिए सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित होगा , अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर जानकारी पढ़ सकते हैं।
Hello sir
Hello
Hello sir
I am 12th pass
Sar Mera lettar kab tak aayega
यानि 13000में से भी तीन हजार सरकार जीएसटी, सेवा शुल्क या अन्य खर्च के लिए ले लेगी।
वाह मोदी जी वाह
वाह योगी जी वाह से
अब सरकारी स्तर पर शोषण किया जायेगा
Hlo sir
अगर सरकार का यही हाल था तो आगे राम भरोसे। नई सरकार लाना चाहिए।
Yahi kaam bacha hai sarkar k paas… Are 14 hazar dikhane k hai payega 10 hi karmchari