CTET Syllabus 2025: CTET (Central Teacher Eligibility Test) एक केंद्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे CBSE (Central Board of Secondary Education) आयोजित करता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। अगर आप 1 से 8वीं कक्षा तक के शिक्षक बनना चाहते हैं, तो CTET पास करना जरूरी है।
CTET परीक्षा दो पेपरों में होती है: पेपर 1 जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं यह उनके लिए होता है। और दूसरा है पेपर 2 जो उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं यह उनके लिए होता है। आज के इस आर्टिकल में हम CTET सिलेबस 2025 के बारे में डिटेल से जानेंगे तो आपसे अनुरोध है की इसको ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें।
CTET Syllabus 2025: Overview
Organization | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Exam Name | CTET (Central Teacher Eligibility Test) |
Mode of Exam | Offline |
Total Questions | 150 Questions |
Total Marks | 150 Marks |
CTET Exam 2025 Date | 06 July 2025 (Expected Date) |
Type of Questions | Multiple Type Questions |
Total Timing | 2.5 Hours |
CTET Official Website | ctet.nic.in |
CTET 2025 Paper 1 Syllabus (कक्षा 1 से 5 तक के लिए)
Paper 1 कुल 5 विषयों में बंटा होता है, और प्रत्येक विषय से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। हर प्रश्न 1 अंक का होता है।
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)
- बाल विकास के सिद्धांत (6 से 11 साल तक के बच्चों पर केंद्रित)
- सीखने की प्रक्रिया और कारक
- बौद्धिक और सामाजिक विकास
- शिक्षा में समावेशन (Inclusive Education)
- बच्चों की विशेष आवश्यकताएं (Children with Special Needs)
- शिक्षा और अधिगम के सिद्धांत
- प्रेरणा और सीखने की शैली
- भाषा I (हिंदी/अन्य भाषाएं)
- भाषा की समझ (Reading Comprehension)
- व्याकरणिक ज्ञान
- भाषा शिक्षण की पद्धतियाँ
- बहुभाषिकता और कक्षा में उसका प्रयोग
- त्रुटि पहचान, शब्द चयन
- शिक्षण की समस्याएं और समाधान
- भाषा II (अंग्रेज़ी/अन्य भाषा)
- अंग्रेजी या चुनी गई दूसरी भाषा की समझ
- व्याकरण और शब्दावली
- कक्षा में भाषा का प्रयोग
- भाषा शिक्षण के तरीके
- संवाद कौशल और शिक्षा में इसका उपयोग
- गणित (Mathematics)
- संख्याएँ, जोड़, घटाव, गुणा, भाग
- लम्बाई, भार, समय, माप
- आकृतियाँ और उनके गुण
- डेटा हैंडलिंग (सांख्यिकी की मूल बातें)
- गणितीय सोच और समस्या समाधान
- शिक्षण विधियाँ और रणनीतियाँ
- पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)
- पर्यावरण की अवधारणा
- हमारे आस-पास का जीवन (पौधे, जानवर, लोग)
- यातायात, संचार, भोजन
- प्राकृतिक संसाधन
- स्वास्थ्य और सफाई
- सामाजिक विज्ञान के मूल तत्व
- शिक्षण की विधियाँ
CTET 2025 Paper 2 Syllabus (कक्षा 6 से 8 तक के लिए)
Paper 2 भी 4 भागों में बंटा होता है। पहले तीन भाग सभी के लिए अनिवार्य हैं, और चौथा भाग विषय-चयन पर निर्भर करता है।
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)
- किशोरावस्था (12-14 वर्ष) के बच्चों का विकास
- सीखने की प्रक्रिया और मनोवैज्ञानिक सिद्धांत
- समावेशी शिक्षा और विशेष आवश्यकताओं वाले विद्यार्थी
- कक्षा में बाल मनोविज्ञान
- प्रेरणा, सीखने की विविध शैलियाँ
- आकलन और मूल्यांकन की विधियाँ
- भाषा I (हिंदी/अन्य भाषा)
- गद्यांश की समझ
- व्याकरणिक योग्यता
- भाषा शिक्षण के सिद्धांत
- शब्द ज्ञान, मुहावरे, लोकोक्तियाँ
- कक्षा में बहुभाषिकता
- शैक्षणिक शब्दावली
- भाषा II (अंग्रेज़ी/अन्य भाषा)
- Unseen Passage (Reading Comprehension)
- व्याकरण और शब्दावली
- भाषा शिक्षण की रणनीतियाँ
- संवाद कौशल
- त्रुटि सुधार, वाक्य विन्यास
- भाषाई समझ और शिक्षण पद्धति
- गणित और विज्ञान (Mathematics and Science) – यदि गणित/विज्ञान विषय चुनते हैं
गणित:
- संख्या पद्धति
- बीजगणित, रेखागणित
- अनुपात, प्रतिशत
- लाभ-हानि, क्षेत्रमिति
- सांख्यिकी और डेटा विश्लेषण
- गणित शिक्षण के तरीके
विज्ञान:
- पदार्थ और उनकी विशेषताएं
- बल और गति
- प्रकाश, ध्वनि, ऊर्जा
- जीवविज्ञान: पौधे, मानव शरीर
- पर्यावरण और पारिस्थितिकी
- विज्ञान शिक्षण की विधियाँ
या
- सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (यदि SST विषय चुनते हैं)
- इतिहास: प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारत
- भूगोल: भारत का भौगोलिक स्वरूप, संसाधन
- नागरिकशास्त्र: लोकतंत्र, सरकार, संविधान
- आर्थिक विकास
- सामाजिक विज्ञान शिक्षण की विधियाँ
- नक्शा पढ़ना, समय रेखा आदि
CTET की तैयारी के सुझाव
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा माध्यम द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी दोनों) होता है। कुल समय: 2.5 घंटे (150 मिनट) सिलेबस NCERT की किताबों पर आधारित है – कक्षा 1 से 5 (पेपर 1) और कक्षा 6 से 8 (पेपर 2) की किताबें ध्यान से पढ़ें।
NCERT की किताबें ध्यान से पढ़ें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें। मॉडल टेस्ट पेपर और मॉक टेस्ट दें। समय प्रबंधन की रणनीति बनाएं। शिक्षाशास्त्र (Pedagogy) पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यह पेपर का आधार है।
निष्कर्ष
CTET एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जो आपको एक सरकारी शिक्षक बनने के लिए योग्य बनाती है। सही रणनीति और समय के साथ आप इसे आसानी से पास कर सकते हैं। CTET 2025 के लिए Paper 1 और Paper 2 दोनों का सिलेबस स्पष्ट रूप से तय किया गया है, जिसे ऊपर सरल भाषा में समझाया गया है। अब देर न करें, पढ़ाई की शुरुआत करें और अपने सपने को साकार करें। उम्मीद करतें ही की इस आर्टिकल से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी।
FAQs
सीटीईटी 2025 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों का चयन CTET परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 के मुताबिक़ किया जाता है।
सीटीईटी परीक्षा 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
सीटीईटी परीक्षा 2025 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तक होना चाहिए।
O.k.k. thanx